लोकसभा चुनाव से पूर्व पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध तमंचा कारतूस सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण भय मुक्त माहौल में संपन्न कराए जाने तथा अपराध की रोकथाम हेतु जीरो टालरेंस […]Read More
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को अपनी कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को गोवा में दो महिला खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है। भारतीय महिला फुटबॉल (आईडब्ल्यूएल) लीग के दूसरे डिवीजन में भाग ले रही हिमाचल प्रदेश स्थित खाद एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क्लब के मालिक शर्मा ने 28 मार्च की रात को उनके […]Read More
हुगली जिले के श्रीरामपुर लोकसभा केंद्र पर आगामी 20 मई को चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुटे हैं। श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोरों पर है। लेकिन इस बीच सोमवार रात से वायरल हुई एक ऑडियो क्लिप ने श्रीरामपुर की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो क्लिप श्रीरामपुर के निवर्तमान सांसद और तृणमूल […]Read More
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि रुद्रपुर में भाजपा की चुनावी रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जो आरोप मढ़े वे झूठ का पुलिंदा हैं। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने यह जानकारी कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धर्म और संप्रदाय के आधार पर देश की जनता को बांटने वाले […]Read More
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर 16 लाख 38 हजार 329 मतदाताओं को रिझाने के लिए कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नगीना लोकसभा की विधानसभा क्षेत्रों में जाएं तो वहां नगीना, नहटौर, नूरपूर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम (आसपा) के उम्मीदवार चंद्रशेखर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल काेऑर्डिनेटर आकाश आनन्द के शुभचिंतक डटे हुए हैं। वहीं नजीबाबाद और धामपुर विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) […]Read More






