नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। 19 अगस्त को झगरेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग का बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम रामनिवास पुत्र जोगेंद्र निवासी निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ झबरेड़ा, हरिद्वार बताया।Read More
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनबसा क्षेत्र में एसओजी, एएनटीएफ व बनवसा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 605 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक का मूल्य करोड़ों में बताया जा रहा है। यह प्रदेश में इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान गढ़ीगोठ-नेपाल कच्चे मार्ग पर बाइक यूपी27एडी/7826 बजाज सीटी 100 में आरोपित जागेश्वर दयाल पुत्र ख्यालीराम निवासी ग्राम परशरामपुर […]Read More
एनसीसीएफ 25 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर प्याज
प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सोमवार (21 अगस्त) से खुदरा दुकानों और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की मोबाइल वैन के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में अन्य एजेंसियों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों को शामिल कर प्याज की बाजार में उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। यह जानकारी रविवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से दी […]Read More
अंतिम सोमवार 04 सितंबर को, कांवड़ यात्रा बेनूर के सिरपुर
जिले में रामनवमीं आयोजन समिति नारायणपुर और बोल बम समिति बेनूर के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष सावन माह के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष मलमास के कारण 08 सावन सोमवार हुए, इसलिए समिति के सदस्यों ने सातवें सावन सोमवार को कांवड़ यात्रा के आयोजन का निर्णय लिया था। इसी दिन शहर के दो शिवालयों गौरवपथ पर स्थित शिवालय और शीतला मंदिर के समीप स्थित शिवालय में प्राण प्रतिष्ठा […]Read More
केन्द्रीय विश्वविद्यालय में बोलेरो में आगजनी-तोड़फोड़ करने वालें छात्रों पर
किशनगढ़ के नजदीक बांदरसिंदरी में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पेट्रोलिंग पर लगी बोलेरो कार को आग लगाने के मामले में छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घटना 17 अगस्त की रात को उस समय हुई जब फोटो वायरल करने को लेकर छात्रों ने हंगामा किया और गुस्साए छात्रों ने कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने कार मालिक की रिपोर्ट पर नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू […]Read More






