बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुधवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर गांव की है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी स्व. रामजतन यादव की पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मालती देवी आज सुबह करीब पांच बजे प्रत्येक दिन की तरह बैरा बहियार की ओर शौच करने निकली थी। थोड़ी देर […]Read More
जिले के चकिया थानाक्षेत्र में बीते रविवार को हुए ठेकेदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड में नामजद आरोपी केसरिया थाना के सागर चुरामन गांव निवासी रूपेश सिंह को मंगलवार को मोतिहारी के छतौनी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होने बताया कि घटना के […]Read More
एसडीआरएफ ने काशीपुर जलभराव क्षेत्र से 60 लोगों को किया
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर-काशीपुर क्षेत्र के हिम्मतपुर में बारिश से जलभराव हो गया है, जिससे इलाके में कई लोग फंस गए। इस सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने 60 लोगों को रेस्क्यू कर वहां से सुरक्षित निकाला। देर रात्रि से हो रही बारिश से काशीपुर के हिम्मतपुर में जलभराव की स्थिति हो गई और वहां मकानों में निवासरत कई लोग फंसे गए। तहसीलदार की सूचना पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए […]Read More
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए काशी के झूलेलाल मंदिर
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को सुबह से ही शहर में पूजा पाठ का दौर चल रहा है। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए सिंधी समाज के लोगों ने विशेष अरदास की। इसके पहले मंगलवार की देर शाम चंद्रयान के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के बैनर तले नियमित गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा […]Read More
टमाटर की औसत उपज 300 से 350 कुंतल प्रति हेक्टेयर होती है। लेकिन अच्छी उत्पादन तकनीक व उन्नत प्रजातियां अपनाने से 800 से 1000 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज किसान प्राप्त कर सकते हैं। टमाटर की रोपाई के लिए अगस्त माह सबसे सर्वोत्तम समय है। यह जानकारी बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय के उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि टमाटर एक लोकप्रिय सब्जी है। […]Read More






