रांची, 10 जुलाई । श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से 11 अगस्त को बाल कांवड़ यात्रा निकालेगी। भोलेनाथ के अनोखे भक्तों के द्वारा 11 अगस्त को पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया जाएगा, जिसमें पंजीकृत बच्चे ही एक न्यूनतम शुल्क के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। सबका ड्रेस, पूजा सामग्री, कांवड़, दूध, फूल माला, लोटा एवं सभी प्रकार की पूजन सामग्री महासमिति के द्वारा प्रदान की जाएगी, जिसमें शिव-पार्वती के स्वरूप होंगे, […]Read More
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 5433 यात्रियों का जत्था घाटी
जम्मू, 9 जुलाई। जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। जम्मू में आधार शािविर भगवती नगर से आज मंगलवार को 5433 यात्रियों का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इन सभी यात्रियों को 213 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया। पहला जत्था बालटाल के लिए और दूसरा पहलगाम के लिए आधार शािविर भगवती नगर जम्मू से कष्मीर घाटी के लिए […]Read More
मां विंध्यवासिनी के चरणों में भक्तों ने नवाया शीश, सुख-समृद्धि
मीरजापुर, 09 जुलाई। गुप्त नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को विंध्यधाम स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन काे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगला आरती के बाद से ही पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। गुड़हल, कमल पुष्प व रत्न जड़ित हार से मां विध्यवासिनी का श्रृंगार किया गया। नारियल-चुनरी, माला-फूल प्रसाद के साथ कतारबद्ध श्रद्धालु जयकारे के साथ मंदिर की ओर […]Read More
विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ का दर्शन
वाराणसी,09 जुलाई । काशी के लक्खा मेले में शुमार तीन दिवसीय रथयात्रा मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह से ही मेला क्षेत्र में रौनक दिखी। लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन पूजन के लिए उमड़ते रहे। बदली और उमस के बीच अलसुबह से श्रद्धालु दर्शन-परिक्रमा के दौरान रथ के पहिए घुमा कर रथ खींचने की प्रतीेक परम्परा निभाते रहे। इस दौरान जय जगन्नाथ, हर-हर महादेव का उद्घोष भी श्रद्धालु करते रहे। इसके पहले भोर […]Read More
महायज्ञ को ले अफरडीह गांव में निकाली गई कलश यात्रा
नवादा, 8 जुलाई। नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के दरावां पंचायत के अफरडीह गांव में सोमवार को एक नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर 24 घण्टा का श्रीराम धुन का आयोजन किया गया। जिसको लेकर विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजनकर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीहनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था चार बस एवं दो चारपहिया वाहन […]Read More






