मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाले वृद्ध माताओं से मिलेंगे। यहां से वे स्थानीय सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर से मुख्यमंत्री भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में जाकर जलापूर्ति कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वापस सर्किट हाउस लौटेंगे। […]Read More






