भादो में मानसूनी मेघ सावन जैसे मेहरबान हो रहे हैं। प्रदेश के हाड़ौती अंचल में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है तो अन्य इलाकों में भी मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि दस से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा, […]Read More
Feature Post
आगामी विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांग घर से बैठे वोट डाल सकेंगे। इससे चलने-फिरने में तकलीफ पाने वाले मतदाताओं को राहत मिल सकेगी। लोकतंत्र में सभी वर्गों की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। पहली बार किसी आम चुनाव में दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाता घर बैठे मतदान करेंगे। अब इन लोगों को मतदान के लिए बूथ तक जाने की जरूरत नहीं है। […]Read More
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि पीढ़ीगत काम करने वाले हस्तशिल्पियों, कामगारों की कला और हुनर में भारत की अर्थव्यवस्था के उन्नयन की क्षमता है। जरूरत इनके कौशल को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने की है। इसके लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। इस योजना में आगामी पांच साल में तेरह हजार करोड़ रुपयो का निवेश किया जाएगा। इसके लिए देश की 18 कलाओं को चिह्नित किया गया […]Read More
राज्य की क्रमोन्नत 5 तहसीलों (रारह-भरतपुर, जसरासर-बीकानेर, पापड़दा-दौसा, सरदारगढ़-राजसमंद, बारापाल-उदयपुर) एवं 3 उप तहसीलों (श्रीबालाजी-नागौर, भण्डारी-सीमलवाडा डूंगरपुर, ओगणा-झाडोल उदयपुर) के लिए 62 विभिन्न पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार क्रमोन्नत तहसीलों में तहसीलदार, तहसील राजस्व लेखाकार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, ऑफिस कानूनगो एवं रिसोर्स परसन पटवारी के 5-5 पदों एवं कनिष्ठ सहायक के 10 पदों सहित […]Read More
प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं होंगी मजबूत, स्वास्थ्य केंद्र होंगे क्रमोन्नत
राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेवाओं के विस्तार में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सहाड़ा पंचायत समिति स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गंगापुर अब सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। अलवर की पंचायत समिति थानागाजी के अंगारी उप स्वास्थ्य केन्द्र, जयपुर की पंचायत समिति झोटवाड़ा के सिंवार उप स्वास्थ्य केन्द्र, सलूम्बर की पंचायत समिति जयसमंद के […]Read More






