राजस्थान सरकार पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के आखिरी छह महीने में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करेगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। भजनलाल सरकार की गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने का निर्णय किया है। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन बाइस जनवरी को […]Read More
Feature Post
जवाहर कला केन्द्र की ओर से कला संसार मधुरम के अंतर्गत 20-21 जनवरी को संस्कृति सेतु उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को शाम साढ़े चार बजे कृष्णायन में संवाद प्रवाह होगा। राम अविराम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री (डॉ.) चंद्र प्रकाश देवल, लेखक व साहित्यकार सलीम ख़ान फरीद साहित्य में राम भाव पर चर्चा करेंगे। शिक्षाविद् डॉ. विशाल विक्रम सिंह मॉडरेटर रहेंगे। इसके बाद शाम पौने […]Read More
अयोध्या में भगवान श्री राम की स्थापना 22 जनवरी के शुभ अवसर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अलवर की श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति को भंडारा लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी के तहत 20 जनवरी से 28 फरवरी तक 40 दिवसीय भंडारा अयोध्या में समिति की ओर से लगाया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश विजय ने बताया कि आज रसद सामग्री का ट्रक जगन्नाथ जी के मंदिर […]Read More
शहर में दो सौ फीट रोड पर गुरुवार सुबह एक मंजिला बिल्डिंग बगल में खोदे गए बेसमेंट के गड्ढ़े में जा गिरी। हालांकि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी बिल्डिंग गिरने से नीचे बनी दुकान के मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस गिरती हुई बिल्डिंग का लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया, क्योंकि बिल्डिंग का गिरना पहले से तय माना जा रहा था। इस दौरान बड़ी […]Read More
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड समारोह में देश भर से आमंत्रित पंद्रह हजार अतिथियों में से राजस्थान से कुल 380 प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।इनमें पीएम आवास योजना के लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारी, इलेक्ट्रोनिक उत्पादन क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं, अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसान उत्पादक संगठन से जुड़े लोग हैं। इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित […]Read More






