ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर में पड़ोस में हुई बेसमेंट की खुदाई तो गिर गया पूरा मकान, नहीं हुई जनहानि

शहर में दो सौ फीट रोड पर गुरुवार सुबह एक मंजिला बिल्डिंग बगल में खोदे गए बेसमेंट के गड्ढ़े में जा गिरी। हालांकि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी बिल्डिंग गिरने से नीचे बनी दुकान के मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस गिरती हुई बिल्डिंग का लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया, क्योंकि बिल्डिंग का गिरना पहले से तय माना जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहा जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार गिरने वाली बिल्डिंग में नीचे दुकान और ऊपर मकान है। दुकान कातला-पट्टी की थी। दुकानदार का माल भी दुकान और बिल्डिंग के नीचे था। बगल में बेसमेंट में जेसीबी से कार्य चल रहा था, अचानक बिल्डिंग में दरार आई। जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को बुधवार को ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था, इसलिए बिल्डिंग में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। एक मिनट में बिल्डिंग जमींदोज हो गई। आसपास के लोगों को बिल्डिंग गिरने से पहले आभास हो गया। पहले दीवारों का चूना गिरा, फिर कांच टूटे। इसके बाद कुछ ही सैकंड में बिल्डिंग बगल के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

थाने के एएसआई शिदयाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। बेसमेंट खोदने की अनुमति भी ली गई थी या नहीं। मनोहर नाम के व्यक्ति का घर था उसे बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *