ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजस्थान से 380 अतिथि विशेष रूप से आमंत्रित

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड समारोह में देश भर से आमंत्रित पंद्रह हजार अतिथियों में से राजस्थान से कुल 380 प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।इनमें पीएम आवास योजना के लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारी, इलेक्ट्रोनिक उत्पादन क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं, अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसान उत्पादक संगठन से जुड़े लोग हैं। इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित वीर गाथा 3.0 के विजेता, इसरो में काम करने वाली महिला वैज्ञानिक तथा राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता भागियों को भी आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान से कुल 380 प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। विभिन्न श्रेणियों में आमंत्रित अतिथियों के साथ उनके जीवन साथी को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 39 किसान, पीएम कृषि सिचाई योजना के अंतर्गत 18 किसान, किसान उत्पादक संगठन से जुड़े 35 कृषक, राष्ट्रीय गोकुल मिशन से जुड़े 28 किसान, एक मछ्ली उत्पादक को आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार पीएम आवास योजना ग्रामीण के 12 लाभार्थी तथा पीएम आवास योजना शहरी के 20 लाभार्थी गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किए गए है।

इसी प्रकार प्रदेश के विभिन जिलों से विश्वकर्मा योजना से जुड़े 12 कामगार, पीएम स्टैंड अप स्कीम योजना से जुड़े 10 उद्यमी, पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थी, इलेक्ट्रोनिक उत्पादन क्षेत्र से जुड़ी दो कामगार महिलाएं, इसरो में काम करने वाली एक महिला वैज्ञानिक, मन की बात से जुड़े विवेक मित्तल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह के 10 सदस्य, वीर गाथा से अंतर्गत 6 विजेता विधार्थियों, 34 योग शिक्षक, 21 स्वच्छग्रही, गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *