जूनागढ़ किले की खाई में सोने के दो बिस्किट मिलने की ख़बर ने जूनागढ़ की खाई में बड़ा खजाना होने की संभावनाओं को हवा दे दी है। मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने जूनागढ़ से जुड़े एक सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि राजघराने से जुड़े रायसिंह ट्रस्ट के लेखाकार संजय शर्मा ने एसपी बीकानेर को परिवाद दिया था। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर […]Read More
Feature Post
शहर के कुन्हाड़ी इलाके के लक्ष्मण विहार स्थित आदर्श हॉस्टल में रविवार सुबह छह बजे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय छह मंजिला हॉस्टल में कुल 70 छात्र थे। अधिकतर छात्र सुबह गहरी नींद में थे। हो-हल्ला हुआ तो भगदड़ मच गई। इस बीच सात छात्र झुलस गए हैं। पहली मंजिल पर कुछ छात्रों ने बालकनी में चादर बांधकर उतरने का प्रयास किया। इसमें एक छात्र गिरकर घायल हो गया। […]Read More
अजमेर में अग्नि देवता का कहर विगत 28 घंटों से चल रहा है। अजमेर के लक्ष्मी मार्केट में लगी आग पर अभी काबू पाया नहीं जा सका है कि पालबीचला स्थित चर्च में भीषण आग लग गई। यह चर्च डेढ़ सौ साल पुराना है। चर्च में आग के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। चर्च की छत से काला धुंआ उठता हुआ नजर आया तो लोगों में भगदड़ मच गई। अग्निशमन विभाग को सूचित […]Read More
कोटा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के मकान के बाहर एक धमकी भरा कागज चिपका मिला। कागज पर लिखा है कि अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’। इसके बाद से भाजपा कार्यकर्ता का पूरा परिवार दहशत में है। कार्यकर्ता ने उद्योगनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उद्योग नगर इलाके में […]Read More
धागा कम्पनी में काम के लिए 17 बच्चों को गुजरात
अजमेर रेलवे स्टेशन पर बालश्रम के लिए 17 बच्चों को गुजरात लेकर जाते दलाल गिरफ्तार किया है। बच्चों में से 7 बच्चे नाबालिग हैं। जीआरपी ने बच्चों को बाल कल्याण सीमित के सुर्पुद किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीआईबी मुख्यालय से रेलवे सुरक्षा बल उपनिरीक्षक चंचल शेखावत को सूचना मिली कि सवारी गाड़ी संख्या 20938 पोरबंदर एक्स्प्रेस ट्रेन के आगे से दूसरे जनरल कोच संख्या 074678 में कुछ बच्चे संदिग्ध और डरे हुए थे। […]Read More






