बगरू थाना इलाके में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाश वेयरहाउस में काम करने वाले चौकीदार के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके से कई फुटमार्क लेने के बाद शव को बगरू सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया। […]Read More
Feature Post
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के जयपुर स्थित निवास पर पहुंचे और दिलावर के बड़े भाई जगन्नाथ दिलावर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। देवनानी मंत्री के आवास पर लगभग आधा घंटे रुके और पारिवारिक चर्चा की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मदन दिलावर के बड़े भाई जगन्नाथ दिलावर का लंबी बीमारी के बाद कोटा के अस्पताल मे निधन हो गया था।Read More
आमजन की सक्रिय भागीदारी भ्रष्टाचार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण है:
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने पहले से स्थापित एसीबी हेल्पलाइन नम्बर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर ज्यादा से ज्यादा कॉल एवं मैसेज करने की आमजन से अपील की है। हेल्पलाइन नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से नागरिक चौबीस घंटे भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। […]Read More
लू और हीटवेव के चलते पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के चलते भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों के बाशिंदों को लू की मार का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को जयपुर में तापमान 45.9 डिग्री रहा, जो सरहदी जिले बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर के तापमान से भी ज्यादा था। जयपुर में हालांकि […]Read More
डॉट ऑन टार्गेट गनर्स के हवलदार गौरव चौहान ने 12 से 19 मई, 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित प्रतिष्ठित तीसरे संस्करण एलोर्डा कप में 92 किलोग्राम पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी में कौशल और दृढ़ता के उल्लेखनीय प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल किया है। हवलदार चौहान का अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रदर्शन असाधारण रहा है। मुक्केबाजी के खेल के प्रति उनके समर्पण और उनके प्रशिक्षण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने वैश्विक मंच पर उन्होंने […]Read More






