गुवाहाटी 03 जुलाई । गुवाहाटी की सोनपुर पुलिस ने बाइक चोरी मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बाइक चोरी मामले में खैरुल इस्लाम (19, मोरिगांव) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी की एक पल्सर बाइक (एएस-21एल-6310) बरामद किया गया है। पुलिस से संबंध में एक प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तार वाहन चोर से सघन पूछताछ कर रही है।Read More
Feature Post
मानवाधिकार आयोग के नवनियुक्त सदस्य अशोक गुप्ता ने की राज्यपाल
जयपुर , 3 जुलाई । राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में राज्य मानवाधिकार आयोग के नवनियुक्त सदस्य, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने गुप्ता को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। अशोक गुप्ता ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल मिश्र को राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।Read More
धौलपुर , 3 जुलाई। धौलपुर जिले के सोने का गुर्जा पुलिस थाना एवं क्यूआरटी टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश बॉबी खान को दबोचा है। इनामी बदमाश बॉबी खान थाना मनियां एवं थाना बाडी में दर्ज एनडीपीएस के दो मामलों में फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना मनियां इलाके के मांगरोल गांव निवासी इनामी बदमाश बॉबी खान इस समय उमरारा मोड के […]Read More
राज्यपाल ने कहा, कैरी बैग की जगह जूट बैग के
जयपुर, 3 जुलाई । राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन से “प्लास्टिक नहीं, जूट सही” अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कैरी बैग की जगह जूट बैग के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल है। मिश्र ने इस दौरान विद्यालय के बच्चों को जूट बैग प्रदान कर इस अभियान में सभी की भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि […]Read More
जयपुर, 3 जुलाई । हज से वापसी कर रहे 433 यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर पहुंचेगा । यात्रियों के स्वागत के लिए टर्मिनल एक पर हज समिति के सदस्य और राजस्थान सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। हज आगमन उड़ानें 4 से 11 जुलाई तक जेद्दा से जयपुर तक संचालित होंगी, जिसमे कुल 3900 यात्री जयपुर पहुंचेगे। पवित्र हज यात्रा से लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के […]Read More






