छतरपुर, 2 अगस्त। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्राहा में शुक्रवार सुबह एक कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्राहा के गुरार मोहल्ला में कुछ मजदूर कुएं के ठीक पास बन रहे मकान में काम […]Read More
Feature Post
डीएम व एसएसपी ने उठाई कावड़, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में
हरिद्वार, 02 अगस्त हरिद्वार में कावड़ मेले के आखिरी दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर कनखल तक कांवड़ यात्रा की और दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर सभी के सुख समृद्धि के लिए भोले भंडारी भगवान शिव से प्रार्थना की। इसके साथ ही श्रावण मास का कावड़ मेला पूर्ण हो गया। हरिद्वार में श्रावण मास के कावड़ मेले के सकुशल पूर्ण होने पर नागरिक प्रशासन के […]Read More
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बिरसा कॉलेज खूंटी
खूंटी, 2 अगस्त । बिरसा कॉलेज, खूंटी के एनएसएस का स्वयंसेवक नवीन किशोर का चयन वर्ष 2024 के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह, नई दिल्ली के लिए हुआ है। इस संबंध में भारत सरकार से बिरसा कॉलेज को पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे इस महाविद्यालय के विद्यार्थी के चयन की सूचना दी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जी किड़ो नवीन किशोर के चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि नई दिल्ली के स्वतंत्रता […]Read More
पेरिस ओलंपिक: तीरंदाजी रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल
पेरिस, 2 अगस्त । भारतीय तीरंदाज अंकिता भक्त और धीरज बोम्मदेवरा शुक्रवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में इंडोनेशिया के डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्टु को हराकर तीरंदाजी रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। लेस इनवैलिड्स में राउंड ऑफ 16 मैच में अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया। भारतीय तीरंदाजों ने क्रमशः 37-36 और 38-37 के स्कोर के साथ पहला और तीसरा सेट जीता। इस बीच, दूसरा सेट 38-38 […]Read More
गोपेश्वर, 02 अगस्त। चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय बनाकर वन भूमि के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि कोई भी सड़क एवं विकास कार्य वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीए लैंड न मिलने के कारण जो प्रस्ताव लंबित हैं उनके लिए […]Read More






