विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय उद्यान की चारदीवारी का किया लोकार्पण
राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा कोटद्वार के गास्टन गंज स्थित राजकीय उद्यान खाम गार्डन में 55 लाख की लागत से निर्मित चारदीवारी का लोकार्पण गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। विस अध्यक्ष ने राजकीय उद्यान खान गार्डन में पौधरोपण किया और गार्डन में शतायु मातृ वृक्ष वर्ष 1906 में रोपित वृक्ष का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने कहा कि राजकीय उद्यान गार्डन को जनता से जोड़ा जाना चाहिए। […]Read More






