मॉनसून की दस्तक के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-बारिश और लू की चेतावनी
देश में भीषण गर्मी के बीच मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही कई हिस्सों में मौसम बदलने के आसार हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department ने देश के अधिकतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir, हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh, उत्तराखंड Uttarakhand, हरियाणा Haryana, उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh, मध्य प्रदेश Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़ Chhattisgarh, महाराष्ट्र Maharashtra, गुजरात Gujarat, राजस्थान Rajasthan, बिहार Bihar, झारखंड Jharkhand, पश्चिम बंगाल West Bengal, ओडिशा Odisha, कर्नाटक Karnataka, केरल Kerala, गोवा Goa और तेलंगाना Telangana में मौसम खराब रहने की संभावना है।
इसके अलावा केरल Kerala, लक्षद्वीप Lakshadweep, तमिलनाडु Tamil Nadu और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
राजधानी दिल्ली Delhi में 24 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को दिल्ली में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में 29 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ Lucknow, कानपुर Kanpur, प्रयागराज Prayagraj, आगरा Agra और वाराणसी Varanasi में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं मेरठ Meerut, शामली, बुलंदशहर और सहारनपुर जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में आंधी और बारिश की संभावना भी जताई गई है।
बिहार Bihar के पटना Patna, गया Gaya, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में तेज आंधी के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 25 और 26 मई को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब Punjab में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला सहित कई इलाकों में 29 मई तक लू का असर जारी रहेगा, हालांकि महीने के अंत में बारिश और तेज हवाएं राहत दे सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh, उत्तराखंड Uttarakhand और जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir के पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
झारखंड Jharkhand के रांची Ranchi, जमशेदपुर और धनबाद में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।