हरिद्वार आ रही नेपाल मैत्री बस कोटावाली नदी में फंसी,
यात्रियों से भरी नेपाल मैत्री बस शुक्रवार सुबह करीब छह बजे चिड़ियापुर बॉर्डर के पास कोटावाली नदी में फंस गई। देररात से हो रही बारिश के कारण अचानक नदी उफान पर आ गई और बस बहने लगी। गनीमत रही कि बस सड़क के किनारे फंस कर रुक गई। अगर बस पलट जाती तो बडा हादसा हो सकता था। सूचना पाकर यूपी पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और यात्रियों का रेस्क्यू किया। अधिकारियों […]Read More






