भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि जनता 3 दिसंबर को कांग्रेस और ‘जादूगर’ को छूमंतर करने वाली है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भरतपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “राजस्थान में एक सर्वसम्मत आवाज है और वह है राजस्थान में भाजपा को विजयी बनाना।” उन्होंने कहा, “राजस्थान के […]Read More
Feature Post
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपित दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में आज आंशिक दलीलें सुनी। स्पेशल जज विकास ढल ने 25 नवंबर को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया। सत्येंद्र जैन की ओर से आज दस्तावेज़ों की जांच की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की गई। 25 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था […]Read More
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए देश-विदेश से वीवीआईपी समेत सेलिब्रिटी पहुंचेंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में करीब 100 चार्टर प्लेन अहमदाबाद और आसपास के हवाईअड्डों पर उतरेंगे। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर 30 से 40 चार्टर प्लेन […]Read More
भारत में जल, जंगल और जमीन के मुद्दों के साथ गो संरक्षण अहम मसला है। गो संरक्षण से इन सभी का समाधान संभव है। यह बात भारत उदय : द राइज ऑफ भारत मूवमेंट के संस्थापक और स्वीडन के गोथनबर्ग विश्वविद्यालय में वायुमंडलीय वैज्ञानिक और एसोसिएट प्रोफेसर (डॉ.) रविकांत पाठक ने कही। स्वीडन से बुंदेलखंड के संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे डॉ. पाठक ने नई दिल्ली में ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से इन मुद्दों पर बातचीत की। उनके […]Read More
मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत राज्य का सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 7.00 बजे से छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केन्द्रों पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 28.32 फीसदी मतदान हो चुका है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक […]Read More






