पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके में 10 लाख रुपये की क्रूड हेरोइन के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अलीपुरद्वार से दक्षिण बंगाल की ओर जा रही एक एसयूवी कार को पुख्ता सूचना के आधार पर भोरेर आलो थाना क्षेत्र में रोका गया। उसकी तलाशी लेने […]Read More
एक तरफ जहां दक्षिण बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है वहीं दूसरी ओर उत्तर बंगाल में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान […]Read More
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को संदेशखाली हिंसा के लिए सीधे तौर पर विपक्षी भाजपा, माकपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वहां महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अपने साथ यौन उत्पीड़न और जमीन छीनने को लेकर जो आरोप लगाए हैं उस पर उन्होंने कोई खास टिप्पणी नहीं की। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और आईटी सेल के […]Read More
राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद ज्योतिप्रिय मल्लिक ने जमानत याचिका लगाई है। यह पहली बार है जब उन्होंने गिरफ्तारी के 113 दिनों बाद जमानत के लिए आवेदन किया है। ज्योतिप्रिय ने शनिवार को कोलकाता सिटी सेशन कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी। उन्होंने जमानत के पक्ष में दो दलीलें दीं। सबसे पहले उन्होंने कोर्ट को अपनी बीमारी के बारे में बताया और जमानत मांगी। दूसरे, मल्लिक ने राशन […]Read More
पूर्व भारतीय और बंगाल क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बिहार के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। 2004 में बंगाल के लिए पदार्पण करने वाले तिवारी ने 48.56 की औसत से लगभग 10,000 प्रथम श्रेणी रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं उन्होंने 42.28 के औसत से 169 लिस्ट ए गेम्स में 5581 रन बनाए हैं। मनोज तिवारी ने […]Read More






