ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

10 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके में 10 लाख रुपये की क्रूड हेरोइन के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अलीपुरद्वार से दक्षिण बंगाल की ओर जा रही एक एसयूवी कार को पुख्ता सूचना के आधार पर भोरेर आलो थाना क्षेत्र में रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें 2.3 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये हैं।

कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान हुगली जिले के चुंचुड़ा के रहने वाले लिटन पाल (34), नदिया जिले के राणाघाट के रहने वाले 31 साल के नूरुद्दीन डफदार और 35 साल के देवाशीष दास के तौर पर हुई है। इन्होंने पूछताछ में बताया है कि हीरोइन को कोलकाता की तरफ तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *