ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कवर्धा के बहुचर्चित साधराम हत्याकांड में दो आरोपितों के आतंकी कनेक्शन

छत्तीसगढ़ में कवर्धा के बहुचर्चित साधराम हत्याकांड में दो आरोपितों के आतंकवादी संगठन से कनेक्शन हैं। यह दावा कवर्धा जिले (कबीरधाम) के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त हत्याकांड मामले में जेल में बंद 6 में से दो आरोपितों अयाज खान और इद्रीस खान के खिलाफ यूएपीए की धारा 16 के तहत मामला दर्ज किया है।

20 जनवरी को कोतवाली थाना अंतर्गत लालपुर गांव में चरवाहा साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। हत्या करने का तौर-तरीका आंतकवादियों जैसा ही था।

पुलिस अधीक्षक ने रविवार शाम को बताया कि मुख्य आरोपित अयाज खान की पृष्ठभूमि की जांच करने पर गंभीर तथ्यों की जानकारी मिली है। उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच करने पर उसके जम्मू कश्मीर जाने-आने और वहां रहने तथा संदिग्ध लोगों से संपर्कों का पता चला है। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच के दौरान बहुत सारे लोगों से बातचीत को स्कैन किया गया।

उन्होंने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में टीम जम्मू-कश्मीर भेजी गई, जिससे पता चला है कि उसके आतंकवादी संगठन से कनेक्शन हैं। साथ ही इद्रीस खान का भी कई संदिग्ध लोगों से कनेक्शन होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर इनके मन में गुस्सा था। यही कारण है कि इस संगठन ने लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

काफी जांच के बाद दोनों पर धारा 16 यूएपीए के टेरटिस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों पहले आरोपितों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चलवाया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *