ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में होगी बारिश दक्षिण में चढ़ रहा पारा

एक तरफ जहां दक्षिण बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है वहीं दूसरी ओर उत्तर बंगाल में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस है। तापमान के 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

ऐसा मौसम राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रहेगा। वही उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *