भारत ने बुधवार से कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है। कनाडा के अपनी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के कारण भारत ने वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इससे पहले भारत ने पिछले महीने कनाडा में भारतीय दूतावास और महावाणिज्य दूतावास से कुछ श्रेणियों में वीजा सेवायें बहाल की थीं। उस समय कनाडा में भारतीय […]Read More
Feature Post
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बताया कि उपराष्ट्रपति 24 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे। धनखड़ राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान गांधीनगर में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित ‘वैश्विक पेशेवर लेखाकार सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।Read More
एलएसजी छोड़कर बतौर मेंटर केकेआर में शामिल हुए गौतम गंभीर
पूर्व सलामी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का साथ छोड़ दिया है और अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ बतौर मेंटर जुड़ गए हैं। केकेआर ने बुधवार को फ्रेंचाइजी के मेंटर के रूप में गंभीर की वापसी की घोषणा की। गंभीर मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ हाथ मिलाएंगे। इससे पहले, गंभीर 2011 से 2017 तक कोलकाता स्थित फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे थे, जिसे केकेआर का स्वर्णिम काल माना […]Read More
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल को 5 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने ये आदेश दिया। आज अमित कात्याल की ईडी हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। 16 नवंबर को कोर्ट ने आज तक की ईडी हिरासत में भेजा था। कात्याल को ईडी ने 11 नवंबर को […]Read More
गाइडेड मिसाइल विध्वंसक इंफाल से ब्रह्मोस फायरिंग का पहला परीक्षण
भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक इंफाल ने बुधवार को समुद्र में अपनी पहली ब्रह्मोस फायरिंग में ‘बुल्स आई’ स्कोर किया। यह पहला मौका है जब नौसेना ने किसी जहाज के चालू होने से पहले उससे विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान जहाज की लड़ाकू तत्परता के साथ भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता, स्वदेशी हथियारों और प्लेटफार्मों की विश्वसनीयता परखने पर फोकस किया गया। नौसेना प्रवक्ता […]Read More






