प्रवर्तन निदेशालय के समन को लगातार नजरअंदाज करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से शनिवार को राहत मिल गई। इस फैसले के एक दिन बाद रविवार को ईडी ने आबकारी घोटाला और जलबोर्ड से जुड़े एक मामले में केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए 21 मार्च को बुलाया है। इसको लेकर केजरीवाल सरकार की वित्तमंत्री आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में […]Read More
Feature Post
लोकसभा चुनाव के बाद ब्रिटेन-भारत के बीच एफटीए पर समझौता
ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को लेकर चल रही 14वें दौर की वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। इस दौर की बातचीत में कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। हालांकि, इस बीच ब्रिटेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत में होने वाले आगामी चुनाव के बाद एफटीए पर समझौता संभव हो सकेगा। मुक्त व्यापार समझौता पर दोनों देशों के बीच एक दिन पहले संपन्न 14वें दौर […]Read More
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की हाल की इजरायल यात्रा उस क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के भारत के प्रयासों का एक हिस्सा थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की यात्रा के बारे में कहा कि उन्होंने उस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की तथा अपने इजरायली समकक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। वार्ता में गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाए जाने […]Read More
अब अमेरिकी ‘अपाचे’ और स्वदेशी ‘प्रचंड’ लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की जुगल जोड़ी आसमान में नया गुल खिलाएगी। भारतीय वायु सेना पहले ही स्वदेशी ‘प्रचंड’ की पहली स्क्वाड्रन जोधपुर में स्थापित कर चुकी है लेकिन अब भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर भी 15 मार्च को जोधपुर में अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों का अपना पहला स्क्वाड्रन स्थापित करने जा रही है। इस यूनिट के पहले हेलिकॉप्टर इस साल मई में अमेरिका से आने की उम्मीद है। भारतीय सेना […]Read More
राजधानी दिल्ली सहित अब किसी भी राज्य में पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग और रोटवीलर सहित लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो रहे विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ समय पहले ही डेरी मंत्रालय ने एनिमल हस्बैंड्री कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई। कमिटी में अलग-अलग संगठनों और एक्सपर्ट को शामिल किया गया। कमिटी ने जिन विदेशी ब्रीड के डॉग को चिन्हित किया, उनमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रोटवीलर […]Read More






