हैदराबाद स्थित सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन सहायक श्रम आयुक्त को दो वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। हैदराबाद के तत्कालीन सहायक श्रम आयुक्त थोडी रमेश के विरुद्ध सीबीआई ने 01 दिसंबर 2006 को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।Read More
Feature Post
इंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर
आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज (शुक्रवार) होने वाले विपक्षी इंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं। सभी जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अर्धसैन्य बल के जवानों को भी मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और आईटीओ क्षेत्र […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (आज) को गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान का स्मरण किया। साथ ही उनकी करुणा और क्षमा की शिक्षा सुदृढ़ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट में कहा, ”आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। इससे हमें करुणा और क्षमा की जो शिक्षा मिलती है, वह और मजबूत हो।” उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों […]Read More
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 अप्रैल तक की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने केजरीवाल की सात दिनों की हिरासत की मांग की थी। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं। राजू […]Read More
गुड फ्राइडे के अवसर पर 29 मार्च को कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि, 30-31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो आप उसे शनिवार और रविवार को निपटा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों को 30 मार्च और 31 मार्च को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेन-देन से संबंधित काउंटर खुला रखने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने बैंकों को […]Read More






