बिजनौर, 21 जुलाई दिल्ली देहरादून मसूरी एक्सप्रेस से नींद में एक युवक ट्रेन से बागड़पुर बकैना के बीच नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया | यह घटना शनिवार की रात लगभग दो बजे की है। घटना की सूचना जमील दूधिया रामपुर नजराना ने डॉक्टर पुलकित शर्मा तथा शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह को दी जो घायल को उठाकर डॉक्टर पुलकित शर्मा के यहां लेकर आये| जहां डाॅक्टर पुलकित शर्मा ने घायल युवक […]Read More
गुप्तकाशी / देहरादून, 21 जुलाई । केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह चट्टान और मलबा गिरने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुःखद व्यक्त करते हुए कहा है कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह करीब 7.30 बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी […]Read More
– इंजीनियरिंग, कैरिज एंड वैगन व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी तलाश करेंगे हादसे का कारण मुरादाबाद, 21 जुलाई । अमरोहा में शनिवार शाम को हुए रेल हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। हादसे की जांच रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग, कैरिज एंड वैगन विभाग व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी करेंगे। अमरोहा में रविवार सुबह 6 डाउनलाइन का ट्रैक सुचारू रूप से चालू हो गया। कुछ घंटे में अप लाइन ट्रैक भी […]Read More
काठमांडू, 21 जुलाई । बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त होने के बाद देश छोड़ने वाले नेपाली छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वापस आने वालों में ढाका सहित बांग्लादेश के कई प्रमुख शहरों में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह तक करीब एक हजार से अधिक छात्रों के सुरक्षित नेपाल वापसी की जानकारी दी है। मंत्रालय का कहना है […]Read More
सिमडेगा, 21 जुलाई । सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह छत्तीसगढ़ से आरोपित को गिरफ्तार कर रांची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में रांची पुलिस के तीन जवान और गिरफ्तार आरोपित घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना ओपी के हैं। सिमडेगा पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और ट्रक को […]Read More