श्रीनगर, 6 अगस्त । नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत को बेहद सावधान रहना चाहिए और पड़ोसी देश बांग्लादेश से उभरने वाली स्थिति पर पैनी नज़र रखनी चाहिए। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्ता में बैठे लोग जल्द ही इस संकट से उबर जाएंगे। डॉ. फारुक अब्दुल्ला मंगलवार काे यहां श्रीनगर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति काे देखते हुए हमें बेहद […]Read More
उज्जैन, 6 अगस्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के अनुसार जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र की बैंक ऑफ इंडिया की डिपॉजिट मशीन से शोल्डर सर्फिग के जरिए चोरी किये गये 22 लाख 93100 रुपये जब्त कर लिए गए हैं। आरोपिताें से पूछताछ जारी है। जिला मुख्यालय उज्जैन के पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार दोपहर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने 29 जुलाई , 2024 को बैंक ऑफ इंडिया डिपॉजिट मशीन से की गयी चोरी […]Read More
लोहरदगा, 6 अगस्त जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेन्हा जंगल मुहल्ला के समीप आटा चक्की ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सेन्हा जंगल मुहल्ला निवासी 21 वर्षीय असफाक अंसारी घर पर मंगलवार को आटा पिसाई कर रहा था। इस दौरान चक्की ब्लास्ट कर गया, जिससे वह घायल हो […]Read More
कटनी, 6 अगस्त पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातों में लगाम नहीं लग रहा है। चाहे वाहन चोरी हो या फिर घर, मकान व दुकान हो चोर गिरोह की नजर सभी जगह हैं। पुलिस अभी पिछली चोरी की कई वारदातों में शामिल बदमाशों का पता भी नहीं लगा पाई थी कि कोतवाली व बरही में फिर चोरी की दो वारदातें प्रकाश में आई है। चोरी की पहली वारदात कोतवाली तिराहा के पास […]Read More
लेह 06 अगस्त । प्रादेशिक सेना के प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को सियाचिन बेस कैंप से इंदिरा पॉइंट तक चुनौतीपूर्ण साइकिल अभियान शुरू किया गया। प्रादेशिक सेना की इकाइयों ने ग्लोबल वार्मिंग के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने के लिए देश भर में लगभग 92 हजार हेक्टेयर भूमि पर लगभग 9 करोड़ पौधे लगाए हैं। प्लेटिनम जुबली वर्ष पर प्रादेशिक सेना सियाचिन ग्लेशियर से इंदिरा पॉइंट तक पहला साइकिल अभियान चला रही […]Read More