भोपाल, 11 अगस्त । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय महिलाएं प्रारंभ से शौर्य और पराक्रम का महत्वपूर्ण उदाहरण रही हैं। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में भारत की संसद और विधानसभा में एक तिहाई स्थान पर महिलाओं के निर्वाचन के प्रावधान के प्रयास ऐतिहासिक होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा […]Read More
अररिया 11 अगस्त। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के रेणुगांव हिंगना औराही में अगले साल 10 फरवरी से आयोजित आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की सफलता को लेकर रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इस बैठक में महायज्ञ को लेकर कमिटी का गठन आम ग्रामीणों के सर्वसम्मति से किया गया।वार्ड सदस्य अशोक कुमार ततमा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 10 फरवरी से रेणुगांव हिंगना औराही में आयोजित आठ […]Read More
रांची, 11 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार काे एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हेमंत सरकार में साप्ताहिक परीक्षा के नाम पर मजाक चल रहा है। ऐसा लगता है कि परीक्षाओं के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कहीं एक ही बेंच पर छह-छह विद्यार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे हैं, तो कहीं बरामदे में बिछाई गई दरी में छात्र-छात्राओं का एक […]Read More
कोलकाता, 11 अगस्त । कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल छात्रा के साथ हुए जघन्यतम अपराध की कड़ियां समय के साथ एक के बाद एक खुलती जा रही हैं। पीड़िता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक के बाद एक दिल दहला देने वाले तथ्य सामने आए हैं। आर.जी. केस में मेडिकल छात्रा के गुप्तांगों पर पाए गए घाव को मेडिकल भाषा में ‘पेरीमोर्टम’ कहा जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र है। ‘पेरिमोर्टम’ […]Read More
वाराणसी, 11 अगस्त । छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के आठवें दिन रविवार को जनपद आजमगढ़ एवं संत रविदास नगर के अभ्यर्थियों ने जनरल ड्यूटी पद के लिए दमखम से दौड़ लगाई। सैन्य अफसरों के अनुसार बुलाए गए 1102 अभ्यर्थियों में से 917 ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ में 503 अभ्यर्थी पास हुए। सेना भर्ती निदेशक के अनुसार दौड़ के समानान्तर ही प्रतिदिन सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षण की […]Read More