शालीमार गार्डन थाना पुलिस एवं स्वाट टीम ट्रांस हिंडन ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंगलवार की देर रात्रि मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में दोनों लुटेरे घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञान प्रकाश राय ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना शालीमार गार्डन पुलिस व स्वाट टीम ट्रांस हिंडन […]Read More
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के रिकॉर्ड नौवीं बार सैफ चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। विजय का स्वर्णिम रथ ऐसे ही चलता रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”प्रतिष्ठित #SAFFChampionship2023 जीतकर भारतीय फुटबॉल टीम ने इतिहास […]Read More
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में जड़ी-बूटी के विकास के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जड़ी-बूटी और इस क्षेत्र में रोजगार की सम्भावनाओं को देखते हुए, जड़ी-बूटी उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि वन पंचायतों के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जाए। जड़ी-बूटी की दिशा में जो वन पंचायतें पहले से कार्य कर […]Read More
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिये अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए। रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएँ। निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने अल्टरनेटिव ट्रेक रूट के […]Read More
शक्तिपीठ देवीपाटन में मंगलवार को पारम्परिक ढंग से गुरु पर्व मनाया गया है। पीठाधीश्वर का पूजन करने के लिए भारी संख्या में शिष्य दूर-दूर से देवीपाटन पहुंचे। देवीपाटन पीठ पर पारम्परिक ढंग से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने गुरु पीठ और मां पाटेश्वरी देवी का पूजन किया। परम्परागत पूजन उपरांत शक्तिपीठ पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीठाधीश्वर को माल्यार्पण कर आशिर्वाद लिया। शिष्यों ने गुरु चरण वंदना की । जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंच […]Read More