ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शक्तिपीठ देवीपाटन में पारम्परिक ढंग से मनाया गया गुरु पर्व

शक्तिपीठ देवीपाटन में मंगलवार को पारम्परिक ढंग से गुरु पर्व मनाया गया है। पीठाधीश्वर का पूजन करने के लिए भारी संख्या में शिष्य दूर-दूर से देवीपाटन पहुंचे।

देवीपाटन पीठ पर पारम्परिक ढंग से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने गुरु पीठ और मां पाटेश्वरी देवी का पूजन किया। परम्परागत पूजन उपरांत शक्तिपीठ पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीठाधीश्वर को माल्यार्पण कर आशिर्वाद लिया। शिष्यों ने गुरु चरण वंदना की । जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंच पीठाधीश्वर का आशीर्वाद लिया। गुरु पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में गुरु पूर्णिमा के दूसरे दिन गुरु पर्व मनाने की परंपरा रही है। शक्तिपीठ से जुड़े श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के अगले दिन गुरु पूजन के लिए शक्तिपीठ पहुंचते हैं। आज मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *