October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम योगी ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चैम्पियन बनने पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के रिकॉर्ड नौवीं बार सैफ चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। विजय का स्वर्णिम रथ ऐसे ही चलता रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”प्रतिष्ठित #SAFFChampionship2023 जीतकर भारतीय फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। समूचे देश को गौरवान्वित करने वाली इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के हर खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन!” साथ ही उन्होंने कामना की कि विजय का स्वर्णिम रथ ऐसे ही चलता रहे, सभी खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो।

बता दें कि इस टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत रिकॉर्ड नौवीं बार चैंपियन बना है। इससे पहले वर्ष 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में भी भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.