October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गाजियाबाद : लूट करने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

शालीमार गार्डन थाना पुलिस एवं स्वाट टीम ट्रांस हिंडन ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंगलवार की देर रात्रि मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में दोनों लुटेरे घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञान प्रकाश राय ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना शालीमार गार्डन पुलिस व स्वाट टीम ट्रांस हिंडन देर रात्रि शालीमार गार्डन संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, वे रुकने के बजाए मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाते हुए भागने लगे। पुलिस ने तीनों का पीछा किया। अचानक उनकी मोटरसाइकिल वजीराबाद रोड के पास फिसलकर गिर गई। तीनों के गिरते ही दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि एक चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन दोनों ने अपने नाम गौरव व कुनाल बताये हैं। इनके पास से बैग बरामद हुआ, जिसमें चांदी का सामान था। एक पिस्टल व एक कन्ट्रीमेड तमंचा भी मिला है।

एसीपी ने बताया कि जून को शालीमार गार्डन में सर्राफा कारोबारी के यहां हुई लूट में वह तीनों शामिल थे। जो माल बरामद हुआ है, वह उसी लूट का है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.