उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अल्पसंख्यक तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग के लिए कनिष्ठ सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कुल 240 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का फोकस माफिया व अपराध तंत्र पर नकेल कसने और भ्रष्टाचार मुक्त सुरक्षित व निष्पक्ष समाज की स्थापना पर है, जिससे गरीबों को बिना किसी भेदभाव के उनका हक और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। […]Read More
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में प्रदेश के समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांवों के विकास के बिना प्रदेश व देश का विकास संभव नहीं है। जब गांव का सर्वांगीण विकास हो जाता […]Read More
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। एनसीआरबी के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि उत्तर प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान में गए थे और यह बहुत बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर […]Read More
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिला कारागार में पहुंचकर जेल में बंद सपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे से मुलाकात की। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धर्म और सनातन की मार्केटिंग कर राजनीति करने वाली पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि […]Read More
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आजमगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार से मिले। उनके साथ सपा विधायक भी मौजूद थे। शिवपाल का आरोप है कि घोसी उपचुनाव में भाजपा के 40 मंत्रियों का जत्था चुनाव को प्रभावित करने में लगा हुआ है। घोसी उपचुनाव के मतदान को लेकर महज चौबीस घंटे ही बचे हैं। इस बीच भाजपा और सपा पार्टी एक-दूसरे पर उपचुनाव को प्रभावित […]Read More