October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सनातन विरोधी बयान देने वाले स्टालिन को स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिला कारागार में पहुंचकर जेल में बंद सपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे से मुलाकात की। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धर्म और सनातन की मार्केटिंग कर राजनीति करने वाली पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि तमिलनाडु के मंत्री ने कुछ कह दिया तो भाजपा के क्यों दर्द हो रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस सरकार ने समाजवादी पार्टी के हजारों निर्दोष कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया है। इटावा पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर अवैध तमंचा लगाकर मनीष यादव को जेल भेज दिया है। भाजपा का किसी धर्म से कोई लगाव नहीं है। भाजपा हर चीज की मार्केटिंग करती है। सनातन धर्म की भी मार्केटिंग कर रही है। तमिलनाडु के मंत्री ने कुछ बयान दे भी दिया है तो भाजपा को दिक्कत क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि राम कोई नए नहीं हैं। हजारों वर्षों से राम का नाम इस धरती पर है लेकिन भाजपा धर्म और राम के नाम की मार्केटिंग कर लोगों को गुमराह करने का काम करती है। लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। दिल्ली में होने वाले G 20 सम्मेलन को लेकर स्वामी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन पहले उत्तर प्रदेश में भी हो चुके हैं। भाजपा ने नौकरी देने का वादा किया था, वह नहीं दे रही है। इस सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.