राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उन्हें मतदान के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर […]Read More
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को तड़के सोलापुर जिले में स्थित पंढरपुर में कार्तिकी एकादशी के अवसर पर भगवान विठ्ठल और रुक्मिणी माता की शासकीय महापूजा की। इस मौके पर फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी उपस्थित थीं। इस वर्ष नासिक जिले के डिंडोरी तहसील के माले दुमाला गांव के बबन विठोबा घुगे और उनकी पत्नी वत्सला बबन घुगे को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के साथ वारकरी के रूप में महापूजा में शामिल किया गया और […]Read More
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को देर रात तक संपन्न हो गए हैंं। इस चुनाव में 369 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद का चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता रितेश इनानी ने जीत लिया है। सचिव भुवन गौतम, उपाध्यक्ष यशपाल राठौर, सह-सचिव शशांक शर्मा निर्वाचित हुए हैं। जीत के बाद पैनल ने जमकर खुशियां मनाई। निर्वाचित हुए अध्यक्ष ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की बेहतरी के लिए काम करेंगे। इसके अतिरिक्त […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छठवीं बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन […]Read More
आरआरटीएस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1100 करोड़ रुपये नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई सीधी टिप्पणी से जाहिर होता है कि अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट हैं बल्कि जनता विरोधी भी हैं। दिल्ली सरकार […]Read More