अदन की खाड़ी में मार्शल द्वीप के ध्वज वाले जहाज एमवी जेनको पिकार्डी पर ड्रोन से हमला हुआ है, जिससे जहाज में आग लग गई। समुद्री डकैती रोकने के लिए तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ने तत्काल हमले का जवाब दिया। जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें 9 भारतीय हैं। भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम को समुद्री डकैती रोधी […]Read More
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड समारोह में देश भर से आमंत्रित पंद्रह हजार अतिथियों में से राजस्थान से कुल 380 प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।इनमें पीएम आवास योजना के लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारी, इलेक्ट्रोनिक उत्पादन क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं, अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसान उत्पादक संगठन से जुड़े लोग हैं। इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित […]Read More
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं जिला किन्नौर के रिकांगपिओ-शिरारी सड़क हादसे में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।Read More
जिले के चालसा में नेशनल हाईवे पर मुर्गियां से भरी छोटी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे- 31 के शालबाड़ी मोड़ संलग्न इलाके में घटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह एक छोटी वाहन मुर्गियां को लेकर चालसा से मालबाजार की तरफ जा रही थी। तभी शालबाड़ी मोड़ संलग्न इलाके में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में वाहन में मौजूद कई मुर्गियां भी मर गई। घटना की […]Read More
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसान हक में निर्णय लेते हुए गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य में वृद्धि के साथ सेमी कंडक्टर नीति समेत कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने […]Read More