जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर में एक छात्र से मोबाइल लूटने के दौरान अपराधियों ने गोली मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्त क्षेत्र गायत्री मंदिर के समीप की है। गोली लगने से घायल छात्र की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के शीतल पट्टी गांव निवासी मोहन शुक्ला के 16 वर्षीय पुत्र विकास शुक्ला के […]Read More
किसान सभा उधमपुर की एक बैठक प्रधान अनंत राम तथा उप प्रधान राजा ज्ञान सिंह भमागी की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रोशनी एक्ट के अधीन किसानों को लगभग 20 लाख कनाल भूमि पैसा लेकर दी गई थी परंतु यह भूमि अब वापस ली गई है और जो पैसा सरकार ने लिया था वह भी वापस नहीं किया गया है। भूमि को […]Read More
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिकरी के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पैराविट के साथ टकराने से दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार गत देर रात्रि को दो युवक मोटरसाइकिल नंबर जेके14जे-8839 पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में जम्मू की ओर जा रहे थे कि अचानक टिकरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया तथा एक पैराविट के साथ जा टकराया, जिसमें यह दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो […]Read More
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राजस्थान में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की सौगात देते हुए ऐलान किया है कि जयपुर-दिल्ली के बीच शीघ्र इलेक्ट्रिक हाईवे बनेगा। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के साथ ही यह इलेक्ट्रिक हाई-वे एक नई लेन पर बनाया जाएगा। जयपुर से दिल्ली के बीच देश में ई-हाइवे का यह पहला प्रयोग होगा। गडकरी आज उदयपुर में महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के समीप एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम को […]Read More
छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 15 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना […]Read More