प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 मार्च को श्रीनगर जाएंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ जम्मू-कश्मीर में लगभग 2.5 लाख किसानों को दक्ष किसान पोर्टल के माध्यम से कौशल विकास से लैस करेगा। कार्यक्रम के तहत लगभग 2 हजार किसान खिदमत घर भी स्थापित किये जायेंगे। पर्यटन क्षेत्र […]Read More
महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ की सुविधा और सुगम यातायात के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यातायात विभाग ने पूरी तैयारी की है। ट्रैफिक प्लान में काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इसके अलावा गोदौलिया से सोनारपुरा तक भी वाहन नहीं चलेंगे। गोदौलिया की ओर आने वाले […]Read More
देश-दुनिया के इतिहास में 07 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संबंध बांग्लादेश में आजादी की चिंगारी भड़काने के रूप में सबसे अहम है। दरअसल ढाका के रेसकोर्स मैदान में बंग बंधु के नाम से मशहूर शेख मुजीब-उर-रहमान ने 07 मार्च 1971 को ऐतिहासिक भाषण दिया था। उन्होंने इसमें पाकिस्तान से आजादी का आह्वान किया था। करीब दस लाख लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। सबके हाथ में बांस के […]Read More
कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बनी एक अगरबत्ती फैक्टरी में बुधवार की सुबह आग लग गई। दमकल की नौ गाड़ियों ने किसी तरह आग को बुझा लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, बल्कि करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना भोर पहर सात बजे मिली थी। कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र के भूखंड संख्या एफ 17 में दिव्या प्रेम […]Read More
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीता नगर, ऋषिकेश में शिवरात्रि के पर्व पर शहर के गणमान्य और विशिष्ट लोगों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर एम्स की डायरेक्टर डा. मीनू सिंह एवं जगतगुरु महामंडलेश्वर स्वामी अभिषेक चैतन्य गिरी महाराज कैलाश ने प्रतिभाग किया। ऋषिकेश सेंटर की प्रमुख संचालिका राजयोगिनी बाल-ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एम्स […]Read More