देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बने ओबरब्रिज पर गुरुवार को अचानक एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से रेलिंग तोड़ते हुए वह नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक सुरक्षित है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक हटवाकर रोड चालू करवाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कतरारी के रहने वाले दीनदयाल यादव अपना ही ट्रक चलाकर जीविकोपार्जन करता है। वह बिहार के नासरीगंज से लाल बालू लादकर देवरिया जा रहा था। वह देवरिया-गोरखपुर मार्ग […]Read More
रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक संतुलन बिगडऩे से गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गैस सिलेंडर खाली थे, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया, अगर सिलैंडर भरे होते थे तो बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुव्यविस्थत किया। ट्रक चालक अशोक कुमार ने बताया कि वह सुबह चार बजे नजफगढ़ से भारत गैस एजेंसी के खाली […]Read More
सेना में जाने का अरमान टूटा, गोली मारकर युवक ने
कोतवाली देहात निवासी एक युवक सेना में जाने का सपना संजोए था। जिसके लिए उसने पांच बार परीक्षा दी और सफलता भी मिली। लेकिन पैर के एक छोटे से काले दाग ने उसके सपने को तोड़ दिया और मेडिकल में उसे बाहर कर दिया गया। जिससे क्षुब्ध युवक ने गुरुवार को खुद को गोली से उड़ा दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। कोतवाली देहात के आदिलपुर निवासी रोहित शर्मा (23) का […]Read More
नेपाल में इस वर्ष मॉनसून आने के बाद बारिश, बाढ और भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। 14 जून से शुरू हुए मॉनसून के बाद बाढ और भूस्खलन से देश के 50 जिले प्रभावित हुए हैं। इन आंकडों में 31 लोगों के लापता होने की भी खबर है। गृह मंत्रालय के आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रमुख महादेव पन्थी ने बताया कि भूस़्खलन से अब तक 55 लोग […]Read More
जिला मुख्यालय नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से लगातार डरावने अंदाज में हो रही तेज बारिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बुधवार सुबह जनपद मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर कालाढूंगी रोड पर स्थित ग्राम थापला पट्टी मंगोली में नाले के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 44 वर्षीय चन्द्र दत्त बिष्टानिया पुत्र जीवन चंद्र बिष्टानिया निवासी ग्राम थापला पट्टी मंगोली तहसील व जिला नैनीताल […]Read More






