ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेना में जाने का अरमान टूटा, गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

 कोतवाली देहात निवासी एक युवक सेना में जाने का सपना संजोए था। जिसके लिए उसने पांच बार परीक्षा दी और सफलता भी मिली। लेकिन पैर के एक छोटे से काले दाग ने उसके सपने को तोड़ दिया और मेडिकल में उसे बाहर कर दिया गया। जिससे क्षुब्ध युवक ने गुरुवार को खुद को गोली से उड़ा दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।

कोतवाली देहात के आदिलपुर निवासी रोहित शर्मा (23) का सपना सैनिक बन देश सेवा करने का था। जिसके लिए वो जी-जान से तैयारी कर रहा था। चाचा कुलदीप शर्मा ने बताया कि सेना में जाने के लिए उसने पांच बार परीक्षा दी थी और एसएससी जीडी की परीक्षा पास कर ली थी। जिसकी शारीरिक परीक्षा बीते शुक्रवार को बिजनौर में सम्पन्न हुई, उसमें भी वो सफल रहा। जिसके बाद से वो बहुत खुश था और सभी को उसका अरमान पूरा होने की बात कह रहा था। बुधवार को लखनऊ में सेना के अस्पताल में मेडिकल हुआ। लेकिन मेडिकल में उसे पैर में काला दाग होने से बाहर कर दिया गया। जिससे रोहित हताश था और शाम को घर पहुंचा था। सुबह उसने खुद को गोली मार ली।

गोली लगने के बाद युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि युवक को मृत हालत में लाया गया था। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। युवक ने खुद को 315 बोर के कट्टे से गोली मारी है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *