पड़री थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पहचान कराने के लिए शव को 72 घंटे तक मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। पहाड़ा स्टेशन के पास युवक(35) का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पाया गया। आशंका जताई गई कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया होगा। […]Read More
जिले में सोमवार की देर रात एक हादसे में अपने बच्चों के साथ बाईक से ससुराल जा रहे दंपत्ति को एक पिकप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए बहराइच से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। थाना रामगांव क्षेत्र के काजिजोत निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी व छह बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से अपनी […]Read More
गुवाहाटी में इमारत से गिरकर एक 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना शहर के आदाबाड़ी में हुई। खबरों के मुताबिक, लड़की गोकुल निवास नामक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरी। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की इमारत से कैसे गिरी। यह हादसा था या कुछ और, यह पुलिस जांच में ही सामने आएगा। स्थानीय पुलिस घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रारंभिक जांच […]Read More
सोनीपत : बेटे की पिटाई से घायल मां की मौत,
सोनीपत के गांव रसूलपुर में युवक ने 27 अक्टूबर की रात अपने माता-पिता को डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे की पिटाई से घायल मां की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटा को गिरफ्तार कर लिया है। गांव रसूलपुर निवासी प्रकाश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुभाष की पत्नी अपने पीहर गई थी। 27 अक्तूबर की रात एक बजे उनके बेटा सुभाष […]Read More
नवादा जिले के कौआकोल-महुडर मुख्य पथ पर मधुरापुर पुरानी बथान के पास शनिवार को एक बाइक और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं मृतक के साथ बाइक पर सवार रहे उनका 8 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। जबकि ई रिक्शा पर सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से नवादा जिले के कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया […]Read More






