ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

नवादा जिले के कौआकोल-महुडर मुख्य पथ पर मधुरापुर पुरानी बथान के पास शनिवार को एक बाइक और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं मृतक के साथ बाइक पर सवार रहे उनका 8 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। जबकि ई रिक्शा पर सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से नवादा जिले के कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का ईलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान जमुई जिला के खैरा प्रखण्ड के सहायक थाना गरही के देवलाटांड़ गांव निवासी मोहम्मद करामत मियां का 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सगीर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सगीर अंसारी अपने 8 वर्षीय पुत्र साजिद अंसारी के साथ देवलाटांड़ से कौआकोल बाजार जा रहे थे,इस बीच विपरीत दिशा से आ रही ई रिक्शा से मधुरापुर पुरानी बथान के पास उनके बाइक से सीधा टक्कर हो गई ।जिससे सगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र साजिद तथा ई रिक्शा पर सवार लालपुर गांव निवासी नरेश मांझी की 38 वर्षीय पत्नी केसो देवी,मड़पो गांव निवासी हरिदयाल राय के 14 वर्षीय पुत्री गनिता कुमारी तथा सुदामा प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्री सोनाली प्रिया घायल हो गए। सभी घायलों को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ सभी का ईलाज चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

सूचना के बाद कौआकोल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। कौवाकोल के थाना प्रभारी ने बताया कि ई रिक्शा चालक की गलती के कारण ही दुर्घटना हुई है। मामले की विशेषताओं पर जांच की जा रही है। तेज रफ्तार चलने की ललक नहीं इस तरह की दुर्घटना का जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *