ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दलित महिला के साथ मारपीट करने वाले पति-पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज

छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्याहेड़ी में रहने वाली 55 वर्षीय दलित महिला ने गांव के तीन लोगों पर जाति के बारे में गालियां देते हुए मारपीट और खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सुस्याहेड़ी निवासी 55 वर्षीय पांचूबाई पत्नी लालजी वर्मा ने बताया कि गांव के दरियावसिंह पुत्र धूलजी तंवर, उसकी पत्नी कंचनबाई और मोड़सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी घोसला ने खेत पर कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर उन्होंने जाति के बारे में गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 427, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *