ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बस और कंटेनर की टक्कर, कोई हताहत नहीं

सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग फूलबाड़ी बाईपास मोड़ पर शनिवार सुबह बस और कंटेनर के बीच टक्कर में यात्री बाल – बाल बच गए है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस शिलांग से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। बस जब फूलबाड़ी बाईपास मोड़ के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर से उसकी टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना पर फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक और एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एनजेपी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *