ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीएसएफ डीआईजी राठौर ने किया भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का हेलीकॉप्टर से भ्रमण

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सेक्टर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर एक दिवसीय दौरे पर भारत-पाकिस्तान की बीकानेर और अनूपगढ़ जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की चौकियों का भ्रमण करते हुए, सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने घड़साना स्थित 140वीं वाहिनी और खाजूवाला स्थित 114 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय पहुंचे।

राठौर ने यहां सैनिक सम्मेलन में जवानों को सम्बोधित किया। उन्होंने 36 वर्षीय सेवाकाल में आई कठिन परिस्थितियों एवं उपलब्धियां के बारे में बताया और जवानों का हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने अच्छा काम करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान की।

राठौर ने कहा कि हर जवान एक एंबेसडर की तरह है। सीमा पर तमाम विषम और कठोर परिस्थितियों में डटे रहकर अपने कर्तव्य का पालन करते है जो कि आसान काम नही है। सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है तथा देश पर बाहर से आने वाले हर खतरे का सर्वप्रथम सामना करता है तथा आपके द्वारा किए कार्याे से सीमा सुरक्षा बल का नाम नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *