ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

70 साल बाद ब्रिटेन को मिला नया राजा, एक हजार करोड़ खर्च का अनुमान

नई दिल्ली: क्वीन एलिजाबेथ II के निधन के बाद किंग चार्ल्स की ताजपोशी होगी | आज लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले ताजपोशी समारोह में दुनिया भर से कुल 2000 मेहमानों को बुलाया गया है | ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स III की आज ताजपोशी होगी | चार्ल्स lll की ताजपोशी के लिए पूरा ब्रिटेन तैयार है | गौरतलब है कि 70 साल बाद ब्रिटेन को नया राजा मिलने जा रहा है | ब्रिटेन में आज नए राजा के इस राज्याभिषेक के लिए खास तैयारियां की गई हैं | बताया जा रहा है कि चार्ल्स lll की ताजपोशी पर करीब एक हजार करोड़ के खर्च का अनुमान है |

गौरतलब है कि ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह को लोग डिजिटल देख सकेंगे | बताया जा रहा है की समारोह को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जायेगा | इस समारोह के आयोजन में लगभग 2500 करोड़ का खर्च आ रहा है | इस समारोह में भाग लेने के लिए दुनिया भर के 14 देशों के सम्राट को बुलाया जा रहा है |

Weather: राजधानी में धूप का असर, लखनऊ में चढ़ा पारा…

ब्रिटेन के इतिहास में ताजपोशी की परंपरा…

ब्रिटेन के इतिहास में ताजपोशी की परंपरा पिछले 900 सालों से चली आ रही है | इसे पहले महारानी एलिजाबेथ II की ताजपोशी 2 जून 1953 को वेस्टमिंस्टर एबे में हुई थी | उस वक्त किंग चार्ल्स की उम्र मात्र 4 साल थी | एलिजाबेथ II की ताजपोशी में भाग लेने के लिए 8000 मेहमान आए थे | इसके अलावा लाखों लोगों ने टीवी के माध्यम से कार्यक्रम को देखा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *