ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Breaking News : बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के आवास पर लोकायुक्त का छापा, 8 करोड़ की नगदी बरामद

बैंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बीजेपी विधायक का काला चेहरा सामने आया हैं। यहां 40 लाख रुपयों की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए भाजपा विधायक के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापेमारी की , इन ठिकानों पर 1 या 2 नहीं बल्कि 8 करोड़ का कैश बरामद हुआ है। इस छापेमारी के बाद सामने आयी तस्वीरों में आपको सिर्फ और सिर्फ नोटों की गड्डियां ही नजर आएंगी। जिसने लम्बे समय तक लोकायुक्त की टीम ने गिना है।

छापेमारी के दौरान लोकायुक्त की टीम भाजपा विधायक मादल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मादल के आवास पर भी पहुंची थी। बेटे के आवास पर भी करोड़ो रुपयों का कैश बरामद किया गया है। बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के घर से करोड़ों देख लोकायुक्त के अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए।

ये भी पढ़े :- आज का इतिहास : आज ही के दिन मुरलीधरन ने लिया था 1000वां विकेट, पढ़े आज के दिन जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

इससे पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

आपको बता दें की, यह कोई पहली बार नहीं है जो बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के ठिकानों से ये पैसों की गड्डियां बरामद हुई हैं, इससे पहले भी विधयक के बेटे 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे। रिश्वत लेने के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद ही उसके कार्यालय और विधायक के आवास पर छापेमारी की गई है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को न सिर्फ 40 लाख रुपए कि रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया बल्कि उसके पास से 1.7 करोड़ कैश भी बरामद किया गया। पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि प्रशांत मदल अपने विधायक पिता मदल विरुपक्षप्पा के नाम पर रिश्वत ले रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *