ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

ब्राजील की सर्वोच्च निर्वाचन अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के वर्ष 2030 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले इस अदालत ने बोल्सोनारो को पिछले साल के चुनाव अभियान के दौरान शक्ति का दुरुपयोग करने और सार्वजनिक मीडिया का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया था।

पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अदालत के सात-पांच के बहुमत के इस फैसले से 2026 के चुनाव में राजनीतिक वापसी की उम्मीद खत्म हो गई। अदालत का फैसला बोल्सोनारो के लिए हैरानी भरा है। अक्टूबर में हुए चुनाव में वे वामपंथी प्रतिद्वंद्वी लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मामूली अंतर से हार गए थे। लूला की टीम ने फैसले पर जश्न मनाया है।

बोल्सोनारो ने शुक्रवार को इस फैसले को ‘पीठ में छुरा घोंपना’ बताया और कहा कि वह ब्राजील में दक्षिणपंथी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 2026 के चुनाव में वह अपनी पत्नी मिशेल को मैदान में उतार सकते हैं। मिशेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- ”हमारा सपना पहले से कहीं अधिक जीवंत है। मैं आपके आदेश पर हूं, मेरे कप्तान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *