ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय बुधवार को वाराणसी पहुंचे। चंदौली संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आए केन्द्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसमें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, खादी आयोग के नागेंद्र रघुवंशी, संजय सिंह, अवधेश सारथी, देवेंद्र सिंह, अभय प्रजापति, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा व उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पांडेय आदि शामिल रहे।

गौरतलब हो कि चंदौली संसदीय सीट से डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने मोदी लहर में वर्ष 2014 के साथ ही 2019 में भी भाजपा का परचम लहरा ‘कमल’ खिला दिया था। दोनों बार यहां से डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को भारी जीत मिली। पिछली बार 2019 में सभी राजनीतिक विशेषज्ञ महेंद्र नाथ पांडेय के लिए यहां से जीत बेहद कठिन बता रहे थे। खुद अंदरखाने पार्टी में विरोध चल रहा था। चर्चा है कि नाराज कुछ नेताओं की हरकतों की जानकारी केन्द्रीय मंत्री अमित शाह तक पहुंची तो उन्होंने ऐसे लोगों की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय को मजबूत पार्टी संगठन और क्षेत्र में पकड़ के दम पर विजय मिली और वे दोबारा केंद्र में मंत्री भी बने। इस बार 2024 में भी उन्हें भाजपा का टिकट मिला है। तो उनके पास आनंद रत्न मौर्य की बराबरी करने का मौका है। भाजपा के आनंद रत्न मौर्य ने ही भाजपा के लिए चंदौली से जीत की हैट्रिक लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *