ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

पदाधिकारियों को सहयोगी दलों के साथ तालमेल रखने का निर्देश

मुंबई, 19 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि अगला विधानसभा चुनाव सहयोगी दलों के साथ ही मिलकर लड़ा जायेगा। दोनों प्रभारियों ने प्रदेश भाजपा को सहयोगी दलों के साथ तालमेल रखने और लोकसभा में हुई गलतियों में सुधार करने के लिए भी निर्देश दिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की कोर कमेटी की बैठक महाराष्ट्र प्रभारी और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में गुरुवार को देर रात आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रोडमैप और सीटों के बंटवारे और गठबंधन पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे के ग्रुप को लेकर कुछ बीजेपी नेताओं की ओर से शिकायत की गई थी। बैठक में कुछ बीजेपी नेताओं ने शिकायत की है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने लोकसभा में मदद नहीं की। अजित पवार गुट के नेताओं ने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में अपेक्षित मदद नहीं की।

कुछ नेताओं ने शिकायत की है कि उनकी पार्टी के विधायक चुनाव में प्रमुख नेता महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों की मदद कर रहे हैं। अजित पवार ग्रुप और शिंदे ग्रुप की शिकायत करने के लिए डिंडोरी, सतारा, सांगली, सोलापुर और पुणे सीटों का उदाहरण दिया है। बैठक में नेताओं ने शिकायत की कि जालना, परभणी में सीएम शिंदे की शिवसेना से भी कोई मदद नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में गड़बड़ी होने , शिंदे की शिवसेना को १५ सीटें दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए गए।

इसके बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने राज्य के भाजपा नेताओं से कहा है कि उन्हें विधानसभा चुनाव का सामना एनडीए गठबंधन के तौर पर करें और एनडीए के तौर पर ही ताकत दिखाएं, साथ ही भाजपा की ताकत भी उस वक्त मजबूती से दिखे, इसका भी निर्देश दिया गया है।विधानसभा के लिए तीनों सहयोगी दलों के प्रमुख नेता संयुक्त बैठक में एनडीए के सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *