ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदेशखाली कांड के विरोध में दिल्ली के बंगाल भवन पर भाजपा का प्रदर्शन

 पश्चिम बंगाल के संदेशखाली कांड के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली भाजपा ने बंगाल भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हम यहां तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के महिलाओं पर अत्याचार एवं हमलों का विरोध कर रहे हैं। जिस तरह ममता बनर्जी अपने नेता शेख को बचा रही हैं, उसी तरह अरविंद केजरीवाल अंकुश नारंग को बचा रहे हैं। सचदेवा ने केजरीवाल की पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिसने एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लीलता की।

उल्लेखनीय है कि संदेशखाली कांड के मास्टरमाइंड शाहजहां शेख को पुलिस ने बुधवार रात 55 दिन के बाद गिरफ्तार किया। उस पर महिलाओं के यौन शोषण और लोगों की जमीन कब्जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने शेख को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *